टल सकता था मुरादाबाद हादसा: मुलायम सिंह

Moradabad violence could be avoid: Mulayam Singh Yadav
लखनऊ। मुरादाबाद जाने के प्रयास कर रहे सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव को पुलिस ने रोक क्या लिया उन्होंने मुरादाबाद की घटना का सारा दारोमदार राज्य व केन्द्र सरकार पर डाल दिया। श्री यादव ने कहा कि मुरादाबाद के मैनाठेर की हिंसक घटना के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है। सपा मुखिया ने कहा कि मायावती सरकार की तानाशाही एवं केन्द्र की संप्रग सरकार की संवेदनहीनता के चलते यह घटना हुई।

श्री यादव ने कहा कि यदि मुरादाबाद का पुलिस प्रशासन थोड़ी सी सतर्कता से काम करता तो इस घटना को टाला जा सकता था। श्री यादव ऐसा कोई भी अवसर नहीं छोडऩा चाहते जब वे मायावती सरकार को कुछ कह सकते हों। मुदाराबाद की घटना पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिस देश का प्रधानमंत्री ही अल्पसंख्यक समुदाय का हो वहां अल्पसंख्यकों पर ज्यादतियां होना बहुत खराब बात है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार तो चारों ओर से आंखे मूंदे बैठी है और राज्य में मायावती सरकार का तानाशाही रवैया जारी है। श्री यादव ने राज्य में केन्द्र के प्रतिनिधि राज्यपाल की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन की लापरवाही का ही आलम था कि छेड़छाड़ जैसी घटना ने इतना बड़ा रूप ले लिया। छोटी सी घटना के बाद क्षेत्र में हिंसा इसर भड़की की दर्जनों की संख्या में लोग घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि एक साधारण सी पुस्तक के गिर जाने पर उसे विद्या देवी के रुप में सिर से लगाकर सम्मान व्यक्त करने की परम्परा वर्षों से चली आ रही है। ऐसे में पुलिस कर्मियों द्वारा किसी धार्मिक ग्रन्थ का अपमान करना क्षमा योग्य नहीं है। श्री यादव ने कहा कि उनके और शाही इमाम अहमद बुखारी के मुरादाबाद रवाना होने के बाद ही प्रशासन ने गम्भीर रुप से घायल लोगों को मेरठ व अन्य शहरों के अस्पतालों में भर्ती कराने की व्यवस्था की।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+