यूपी विधानसभा लूट ले गया कैबिनेट का फेरबदल

सूत्र बता रहे हैं कि यूपी विधानसभा चुनावों में सलमान खुर्शीद को मुसलमानों का चेहरा बताने का प्रयास किया जाएगा। इसलिए उनको भारी भरकम मंत्रालय का काम सौंपा गया है। वहीं सलमान खुर्शीद के अलावे बेनी प्रसाद वर्मा को इस्पात मंत्रालय की बागडोर सौंप दी गई है। हालांकि यह कयास पहले से लगाया जा रहा था कि प्रधानमंत्री उनको कोई भारी भरकम मंत्रालय सौंप सकते हैं।
यूपी के कोटे से ही राजीव शुक्ला को मंत्रिपरिषद में जगह दी गई है। राजीव शुक्ला को जगह देकर राज्य में ब्राह्मण मतदाताओं को लुभाने की कोशिश की गई है। वहीं महाराष्ट्र से मुरली देवड़ा के बेटे मिलिंद देवड़ा, पश्चिम बंगाल से सुदीप बंद्योपाध्याय, छत्तीसगढ़ से चरनदास महंत, असम से पवन सिंह घटोवार को मंत्रिपरिषद में शामिल करके प्रधानमंत्री ने कई मोर्चों पर एक साथ फतह करने की कोशिश की है।
कैबिनेट विस्तार में जयराम रमेश के कद को बढ़ा दिया गया है। बताया जा रहा है कि जयराम की काबिलियत और बेबाकी ने उन्हें कैबिनेट में जगह दिलाई है। अब वे ग्रामीण विकास मंत्री होंगे। उनका पर्यावरण मंत्रालय जयंती नटराजन को दे दिया गया है। इसके अलावा किशोर चंद देव को पंचायती राज्य मंत्री का ओहदा सौंपा गया है।
सूत्रों ने बताया कि कैबिनेट से जिन 5 मंत्रियों की छुट्टी की गई है जिसमें एम.एस. गिल, बीके हांडिक, कांति लाल भूरिया, ए. साई प्रताप और अरुण यादव के नाम शामिल हैं इन्हें या तो संगठन में भेजा जाएगा या फिर इन्हें पूरी तरह से साइड लाइन करने की तैयारी है। माना जा रहा है प्रधानमंत्री एमएस गिल के रिपोर्ट कार्ड से खुश नहीं थे। वहीं विस्तार में गठबंधन धर्म को भूला नहीं गया है। तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंदोपाध्याय को कैबिनेट राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications