कटारा मामले में सुखदेव काटेगा उम्रकैद

विकास की बहन भारती यादव के साथ कथित मित्रता के कारण कटारा की 2002 में हत्या कर दी गई थी। मामले में विकास और विशाल को पहले ही सश्रम उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है। पहलवान पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। पहलवान की सुनवाई विकास और विशाल के साथ नहीं की गई थी। वह जमानत के बाद फरार हो गया था और उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। 2005 में उसे गिरफ्तार किया गया और उसके बाद उसकी सुनवाई शुरू हुई।












Click it and Unblock the Notifications