दिल्‍ली: लिफ्ट लेकर ड्राइवर को मार डाला

Delhi: Robbers killed driver on the way
दिल्ली। दिल्ली से बरेली जा रही टवेरा में लिफ्ट लेकर बैठे तीन बदमाशों ने रास्ते में ड्राइवर की हत्या कर कार लूट ली। हैरतअंगेज तरीके से यूपी पुलिस ने बदमाशों को वारदात के तीन घंटे बाद ही पकड़ लिया और कार भी बरामद कर ली। लुटेरों का सरगना शार्प शूटर भी है। उसने कई हत्याएं की हैं। एक बदमाश ने दावा किया कि वह दिल्ली के एक बड़े पुलिस अफसर का करीबी रिश्तेदार है।

बरेली के मीरगंज निवासी इसरार टवेरा का चालक था, जबकि वाहिद कंडक्टर। दोनों रविवार दोपहर दिल्ली गए थे और रात करीब दस बजे बरेली वापस जा रहे थे। हापुड़ में एक ढाबे पर उन्होंने खाना खाया। वहीं खाना खा रहे तीन बदमाशों ने कार में लिफ्ट ली। रास्ते में बदमाशों ने कार लूटने की कोशिश की, विरोध करने पर इसरार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और शव सिंभावली में हाईवे-24 पर सिखैड़ा के नजदीक फेंक दिया। वाहिद को जख्मी कर बीबीनगर रोड पर धक्का दे दिया। वाहिद कुचेसर चौपला पुलिस चौकी पहुंचा और पुलिस की
वारदात की जानकारी दी।

एसएसपी ने बताया कि वायरलेस पर सूचना प्रसारित की गई। चेकिंग के दौरान हापुड़ पुलिस ने कार सहित तीनों बदमाशों वसीम उर्फ शकील, विक्रांत उर्फ विक्की,राजू को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लूटे गए मोबाइल, नगदी और खून से सने कपड़े बरामद किए गए। इस गिरोह ने गाजियाबाद, बुलंदशहर, दिल्ली, नोएडा, मथुरा में ट्रक लूट और हत्या की कई वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस के मुताबिक वसीम गिरोह का सरगना है। इसी साल 11 अप्रैल को वह पांच साल बाद जेल से छूटा है। वह शार्प शूटर भी है। पुलिस कस्टडी में उसने छह-सात कत्ल और लूट करना स्वीकार किया है। विक्रांत ने दावा किया कि वह दिल्ली के एक पुलिस अफसर का रिश्तेदार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+