सीएमओ हत्‍याकांड: लखनऊ के पूर्व सीएमओ एके शुक्‍ला गिरफ्तार

 Uttar Pradesh: Former Lucknow CMO AK Shukla arrested
लखनऊ। डिप्टी सीएमओ डॉ. योगेंद्र सिंह सचान की लखनऊ जेल में हुई रहस्यमय मौत से अब पर्दा उठ सकता है क्‍योंकि इस मामले में न्‍यायिक जांच पूरी कर ली गई है। खास बात यह है कि पूर्व से ही शक के घेरे में आ रहे लखनऊ के सीएमओ डॉक्‍टर एके शुक्‍ला को पुलिस ने आज सुबह गिरफ्तार कर लिया है। डॉक्‍टर शुक्‍ला की गिरफ्तारी ट्रामा सेंटर से की गई है।

आपको बताते चलें कि डॉ. शुक्‍ला पर प्रदेश के परिवार एवं स्‍वास्‍थय कल्‍याण विभाग में घोटाले और दो सीएमओ डॉ. विनोद आर्या और डॉ. वीपी सिंह की हत्‍या में शामिल होने का आरोप है। उल्‍लेखनीय है कि 6 माह के अंदर ही लखनऊ के दो सीएमओ की हत्‍या से पूरा प्रदेश सकते में आ गया था। प्रदेश के स्‍वास्‍थय महकमे से घोटाले की बू आई तो पूरा विभाग शक के घेरे में आ गया।

वहीं दूसरी तरफ जब इस मामले की छानबीन की गई तो डिप्‍टी सीएमओ डॉ. वाईएस सचान का नाम प्रकाश में आया और हत्‍या के खुलासे की तरफ पुलिस ने कदम बढ़ा दिया। मगर बीते 23 जून को जेल में उनकी भी हत्‍या कर दी गई। पुलिस का दावा है कि डॉ. शुक्‍ला की गिरफ्तारी के बाद मौत के इस खेल से पर्दा उठ सकमा है।
में आरोपी चल रहे

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+