रामदेव ने कहा, चिदंबरम ने किया रामलीला कांड

आपको बता दें कि बाबा रामदेव केंद्र सरकार में यदि किसी मंत्री से ज्यादा खफा हैं वह चिदंबरम हैं और उनका मानना है कि पी. चिदंबरम के ही कहने पर दिल्ली पुलिस ने उनपर और उनके समर्थकों पर जुल्म ढाहा। दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय के निर्देश पर काम करती है। बाबा अपनी नई रणनीति के तहत चिदंबरम पर हमला बोला है। बाबा से पहले विपक्ष ने भी चिदंबरम को निशाने पर लिया था। उधर, गृहमंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि योगगुरु ने अब सीधे सीधे सरकार से टकराव ले लिया है। संभव है कि आने वाले दिनों में सरकार बाबा रामदेव पर हमला बोल दें। क्योंकि सरकार भी अपनी फजीहत देख बाबा रामदेव को बख्शने की मूड में नहीं है।
आपको बता दें कि सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में स्वामी रामदेव की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी ने अनुरोध किया कि गृह मंत्री को रामलीला कांड पर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया जाए और उन्हें स्वयं पेश होने के लिए नोटिस जारी किया जाए। उसपर न्यायमूर्ति बीएस चौहान और न्यायमूर्ति स्वतंत्र कुमार की पीठ ने कहा कि 4 जून की इस घटना के बारे में दिल्ली पुलिस की प्रतिक्रिया मिल जाने के बाद ही वह इस अनुरोध पर विचार करेगी। पीठ ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 25 जुलाई की तारीख निर्धारित की। जेठमलानी ने कहा कि योगगुरु ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर विरोध करने के लिए जंतर मंतर नहीं जाने का निर्णय किया था। वह अपने समर्थकों के साथ रामलीला मैदान पर ही प्रदर्शन कर रहे थे और उसी दौरान पुलिस कार्रवाई की गई।












Click it and Unblock the Notifications