आज बदलेगा केबिनेट का चेहरा

मंत्रियों की नई सूची को अंतिम रूप देने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी के बीच सोमवार को अंतिम दौर की चर्चा हुई। मुलायम का साथ छोड़ कर आए बेनीप्रसाद को पदोन्नति मिल सकती है। गिरिजा व्यास का इस बार सितारा चमक सकता है। विदेश राज्य मंत्री ई अहमद भी स्वतंत्र प्रभार के साथ पदोन्नत किए जाने वाले मंत्रियों में शामिल किए जा सकते हैं। कांतिलाल भूरिया, बीके हांडिक का जाना लगभग तय है। एमएस गिल को भी बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।
गृह, वित्त, विदेश और रक्षा मंत्रालयों में बदलाव की कोई संभावना नहीं है। युवा चेहरों में मिलिंद देवड़ा को राज्य मंत्री बनाए जाने के आसार हैं। ममता के खास सुदीप बंदोपाध्याय को भी राज्य मंत्री के तौर पर शामिल किया जा रहा है। असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगाई ने भी प्रधानमंत्री से अपने सूबे को प्रतिनिधित्व देने की गुजारिश की थी, लिहाजा, डिब्रूगढ़ के सांसद पीएस घाटोवर को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। सबकी नजर डीएमके पर है। देखना है मनमोहन मुसीबत बने इस साथी दल के किस-किस को मंत्री बनाते हैं। हालांकि मंत्रियों का फैसला करुणानीधि करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications