पश्चिम बंगाल में मासूमों की मौत का सिलसिला जारी, 2 दिन में 26 मौतें

मुर्शिदाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मासूमों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि जनपद के बहरामपुर जिला अस्पताल में 16 बच्चों की और जांगीपुर उपसंभागीय अस्पताल में 10 बच्चों की मौत हुई है। यह मौते शुक्रवार से लेकर रविवार के बीच हुई है। सीएमओं ने बताया कि ज्यादातर बच्चों की मौत सांस संबंधी बीमारी, कुपोषण, सेप्टीसीमिया, और दूसरी गंभीर बीमारियों के कारण हुई है।
इन बच्चों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीएमओं ने कहा कि कोलकाता से चिकित्सकों का एक दल जल्द यहां पहुंचने वाला है। उन्होंने कहा कि जांच के आदेश दे दिये गये हैं और जल्द ही सारा मामला सामने आ जायेगा। उल्लेखनीय है कि बीते 29 जून को बच्चों का सबसे बड़ा अस्पताल माने जाने वाले बीसी रॉय मेमोरियल अस्पताल में पिछले 48 घंटे में अज्ञात कारणों से 18 नवजात बच्चों की मौत हो गई थी। इस वारदात के बाद से पूरे शहर थर्रा गया था और अस्पताल में जमकर हंगामा काटा था। सभी बच्चों की उम्र एक साल या फिर उससे कम बताई जा रही थी।
अस्पताल प्रशासन का लापरवाही से इंकार
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि जिन बच्चों की मौत हुई है वो गंभीर हालत में अस्पताल में लाए गए थे और इलाज में कोई कोताही नहीं बरती गई है। दूसरी ओर बच्चों के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल ने इलाज में लापरवाही बरती है जिसके कारण बच्चों की मौत हुई है। बच्चों के परिवारजनों ने गुस्से में अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया और तोड़ फोड़ की कोशिश भी की। उन पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस को आना पड़ा। उल्लेखनीय है कि ये वही अस्पताल जहां कुछ वर्ष पहले भी बच्चों के मरने की घटना हो चुकी है। अस्पताल प्रशासन पर पहले भी बच्चों के इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप लगते रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications