दिल्‍ली: रात में सड़कों पर न घूमें: पुलिस आयुक्‍त

Delhi: Don't roam in the night: Police Commissioner
दिल्लीः दिल्ली पुलिस आयुक्त बी.के. गुप्ता ने शनिवार को एक सनसनी खेज बयान दिया। हालांकि उनके इस बयान को पुलिस प्रशासन की कमजोरी मानी जा रही है पर जिस प्रकार से उन्होंने 'फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री लेडीज' संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा उनसे उनकी काबिलियत पर भी सवाल उठ रहे हैं। कहा जा रहा है कि कम से कम पुलिस कमिश्नर से इस प्रकार के बयान की अपेक्षा नहीं की जा सकती। दिल्ली में भी आदमी सुरक्षित नहीं है तो वह कहां जाए।

गौरतलब है कि कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि उनकी बेटी लंदन में है और उसे रात नौ बजे के बाद बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। वहां एक बार उसका पर्स छीना गया था। गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी एक सुरक्षित शहर है जो ऐसा नहीं मानते उनकी धारणा गलत है। उन्होंने कहा कि दिल्ली किसी भी अन्य शहर जितना सुरक्षित है। यह केवल लोगों की समझ का अंतर है। पर यही वह यह कह कर फंस गए कि दिल्लीवासी देर रात बाहर घूमते हैं तो उनकी सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि आप रात में दो बजे बाहर जाकर किसी अपराध के शिकार होने की शिकायत नहीं कर सकते। यानी आपके पुलिस रात में नहीं जागेगी।

वैसे उन्होंने दिल्ली वासियों को एक बात की राहत भी दी कि यदि पुलिस अधिकारी आपकी प्राथमिक रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज नहीं करते हैं, तो आप वरिष्ठ अधिकारी को ई-मेल पर इसकी शिकायत भेजिए। उन्होंने कहा कि आप अपनी शिकायत ई-मेल पर अपने इलाके के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) को भेजिए। यदि कोई एफआईआर दर्ज न करें तो हमें आप सीधे लिखें। उन्होंने कहा कि हत्या और धोखाधड़ी जैसी वारदातों की शिकायत बिना समस्या के दर्ज कर ली जाती है, लेकिन छीना झपटी के मामले में या तो भुक्तभोगी या उसका परिवार शिकायत दर्ज करने में संकोच करता है या फिर पुलिस उन्हें निरुत्साहित करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+