सरकार तैयार, एफएम पर संगीत के साथ समाचार

सरकार के इस कदम से एफएफ चैनलों की लोकप्रियता और बढ जायेगी। सरकार एक लाख से ज्यादा आबादी वाले 294 शहरों में इस सेवा को शुरू करने की योजना बना रही है। इसके अलांवा इन सभी शहरो में लगभग 839 निजी एफएम चैनल उपलब्ध होंगे। अब आपको देश दुनिया या खेल जैसी खबरों को सुनने के लिए एफएम का चैनल बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कैबिनेट के मीटिंग में एफएम रेडियों सर्विसेज के फेज 3 से जुड़े प्रस्तावों कों सरकार की मंजुरी मिल गयी है। सरकार इसी साल 227 शहरों को एफएम रेडियों पर समाचार प्रसारण के लाईसेंस देने के लिए ई निलामी प्रक्रिया भी पुरी करा दी जायेगी। सूचना और प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने बताया कि अब एफएम के चैनलों के लिए लाईसेंस फिस 10 साल की बजाए 15 सालों के लिए जमा करायी जायेगी।
उन्होने बताया कि निजी एफएम चैनलों को आकाशवाणी की खबरे प्रसारित करने की अनुमति होगी। इसके अलांवा एफएम चैनल खेल, आयोजनो, यातायात, मौसम, सास्कृतिक कार्यक्रम आदी की भी जानकारी आसानी से दे सकते है। एफएम पर शुरू होने वाली इस नयी सेवा के साथ साथ एफएम चैनलों के साथ एक शर्त भी रखी गयी है कि वो आकाशवाणी से प्रसारित होने वाले खबरों को बगैर सम्पादित किये प्रसारित कर सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications