रुचि हत्याकांड: मीरा चोपड़ा के खिलफ मर्डर केस दर्ज
गुडग़ांव/नई दिल्ली। हरियाणा और दिल्ली पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाते हुए रुचि मर्डर केस की आरोपी व प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा चोपड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मीरा चोपड़ा की तलाश तेज कर दी है। हालांकि सूत्रों से पता चला है कि मीरा को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन पुलिस ने अभी इस बात का खुलासा नहीं किया है।
गौरतलब है कि गुड़गांव के डीएलएफ अपार्टमेंट में सुमित भुट्टन की पत्नी रुचि का शव मिला। पहले पुलिस उसे आत्महत्या करार दे रही थी, लेकिन सबूत इकठ्ठा करने के बाद पुलिस ने इसे हत्या का मामला बताते हुए मीरा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
फेसबुक पर रुचि को न्याय दिलाने की मुहिम
जस्टिस फॉर जेसिका के लिए लोगों को एकजुट कर चुका सोशल साइट फेसबुक अब जस्टिस फॉर रुचि भूट्टल के लिये सुर्खियों में है। इस नए पेज की शुरुआत के साथ ही, जहां 521 लोगों ने इस गु्रप को ज्वॉइन किया है, वहीं शक्रवार को इसकी संख्या 704 का आंकड़ा छू गई। लोग इस सोशल साइट के जरिए रुचि को न्याय दिलाने की मुहिम में जुटे हैं। एक सदस्य चंद्रेश गंभीर ने उस नोटबुक को शेयर किया है, जिसमें रुचि ने पति व मीरा चोपड़ा नामक मॉडल के बीच कथित संबंध और वैवाहिक जीवन की परेशानियों को दर्शाया है।
उसने एक न्यूज चैनल की वीडियो क्लिप को सार्वजनिक किया है, जिसमें आरोपी सुमित ने स्वीकार किया है कि मॉडल मीरा चोपड़ा से उसके संबंध शादी से पहले रहे हैं। बाद में उसका उनसे कोई लेना-देना नहीं रहा। रुचि की बहन शैफाली गुप्ता की मानें तो उन दोनों में झगड़ा इसी बात का था कि सुमित अभी भी मीरा का दीवाना है। वह रुचि पर लगातार तलाक देने का दबाव बना रहा था।
एक अन्य सदस्य मनीषा खरदौरी ने भी फेसबुक के माध्यम से रुचि के लिए न्याय की गुहार लगाई है। पता चला है कि तमिल फिल्मों की अभिनेत्री एवं मशहूर मॉडल मीरा चोपड़ा दिल्ली के पॉश इलाके मॉडल टाउन में रहती है। इस बारे में अभी पुलिस कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैंै, लेकिन देखने वाली बात यह है कि फेसबुक रुचि के लिए न्याय में कितनी कारगर साबित होगी। पढ़ें- हरियाणा की खबरें












Click it and Unblock the Notifications