मुलायम की गिरफ्तारी से मायावती पर बिफरी सपा

Samajwadi Party attacks Mayawati after Mulayam's arresting
लखनऊ। मुरादाबाद में पुलिस व लोगों के बीच हुए संघर्ष के बाद मुरादाबाद जा रहे मुलायम सिंह को गिरफ्तार कर जिले से बाहर कर दिया गया। घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा प्रवक्ता ने कहा कि बसपा को लोकतंत्र की मर्यादाओं की परवाह नहीं है। उनका कहना है कि प्रमुख विपक्षी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री के साथ इस प्रकार की घटना होना निन्दनीय है।

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस द्वारा महिलाओं के साथ किए गये दुव्र्यवहार के बाद जिले में हुए संघर्ष की हकीकत जानने जा रहे थे। सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री के प्रति प्रशासन ने जो व्यवहार किया उससे तय हो जाता है कि सरकार में सहिष्णुता और विपक्ष के प्रति सम्मान की भावना नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बदले की भावना से काम करती है।

श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री मायावती प्रदेश में चुनाव से पहले साम्प्रदायिकता फैलाने की साजिश कर रही हैं। उनका कहना है कि सपा मुखिया श्री यादव मुरादाबाद के तनावग्रस्त इलाके में शाति का प्रयास करने जा रहे थे। बावजूद उसके श्रीयादव को दिल्ली-यूपी गेट गाजियाबाद पर ही रोक लिया गया। श्री चौधरी ने बताया कि मुरादाबाद में पुलिस ने मैनाठेर थाना क्षेत्र को छावनी का रूप दे दिया है। उनका कहना है कि हालात यह है कि लोग पुलिस के डर से घरों के छोड़कर भाग रहे हैं।

महिलाओं व बच्चों को घरों के भीतर कैद कर दिया गया। सपा प्रवक्ता का कहना है कि इलाके में खाने पीने की दिक्कत हो गयी है। पुलिस वाले अभी भी लोगों का उत्पीडन कर रहे हैं तथा लोगों पर गंभीर धाराएं लगाकर हिरासत में ले लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+