पिता ने बात नहीं सुनी, मार डाला

पुलिस के सूत्रों ने बताया कि पहली घटना ग्रेटर कैलाश की है। जहां जमरूदपुर इलाके में एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपने बुजुर्ग पिता की हत्या कर दी। उसने यह कदम पिता द्वारा की जा रही परिवार की अनदेखी पर उठाया। ग्रेटर कैलाश पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसके दोस्त की तलाश कर रही है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त, दक्षिण-पूर्वी जिला अजय चौधरी के मुताबिक गिरफ्तार युवक मोहम्मद रफी (26) है। उसका पिता मोहम्मद उस्मान अहमद (60) मूलरूप से उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले का रहने वाला था। मो. रफी, उसकी पहली पत्नी का बेटा है। पहली पत्नी की मृत्यु के बाद उस्मान ने दूसरी शादी कर ली। इसके बाद वह पहली पत्नी के बच्चों की अनदेखी करने लगा। करीब दस साल पूर्व दूसरी पत्नी को भी गांव में छोड़ खुद दिल्ली आ गया और जमरूदपुर इलाके में पश्चिम बंगाल की रहने वाली शादीशुदा महिला लक्ष्मी के साथ रहने लगा। गांव की खेती योग्य जमीन भी गिरवी रख दी। इससे उसके परिवार के सदस्य व रिश्तेदार खफा थे।
वहीं दूसरी घटना फर्श बाजार इलाके की है जहां बुधवार तीसरे पहर जिला पुलिस उपायुक्त दफ्तर से कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने चेतन शर्मा (24) नाम के प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर घायल कर दिया। उसे डॉ. हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत स्थिर है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
तीसरी घटना बुराड़ी थाना क्षेत्र के संतनगर इलाके की है जहां बृहस्पतिवार को 35 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त महिला घर में अकेली थी। पति काम पर और बच्चे स्कूल गए थे। घर में लूटपाट नहीं हुई है। पुलिस वारदात में किसी परिचित का हाथ होने की आशंका जता रही है। हत्या से पहले महिला से दुष्कर्म की बात भी कही जा रही है। हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
अजय सिंह अपने परिवार के साथ संतनगर मेन मार्केट में रहता है। वह ग्रामीण सेवा के तहत ऑटो चलाता है। चौदह वर्ष पहले उसकी शादी रेनू से हुई थी। उसका 10 वर्ष का बेटा व 11 वर्ष की बेटी है। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े पांच बजे अजय काम पर चला गया था। बाद में दोनों बच्चे भी स्कूल चले गए। पूर्वान्ह 11.30 बजे जब वह वापस घर आया तो पत्नी रेनू की लाश बिस्तर पर नग्न अवस्था में पड़ी थी। उसका गला कटा हुआ था। अजय ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications