उत्‍तर प्रदेश: ट्रेन ने बस को टक्कर मारी, 35 मरे

Uttar Pradesh: Train hit Bus, 35 died
लखनऊ। मानवरहित रेलवे क्रांसिग पर देर रात फिर एक हादसा हुआ जब मथुरा छपरा एक्सपे्रस ने बारातियों से भरी बस को टक्कर मार दी। दरियावगंज रेलवे स्टेशन के निकट हुए इस दिल दहला देने वाले हादसे में 35 लोगों की मौत हुई जबकि 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहत व बचाव कार्य तेजी से चल रहा है जबकि अभी भी कई शव छपरा एक्सप्रेस में ही फंसे हैं। घायलों को एटा के जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। प्रदेश सरकार ने मृतकों को 1-1 लाख रुपये मुआवजा देने का एलान कर दिया।


काशीराम नगर में देर रात करीब 1.30 बजे बारातियों को ले जा रही बस दरियावगंज रेलवे स्टेशन के निकट मानव रहित क्रांसिग पर फंस गयी। उसी वक्त तेजी से आ रही छपरा एक्सप्रेस ने बस को टक्कर मारी। बस में 120 बाराती मौजूद थे। ट्रेन की टक्कर लगने के बाद बस ट्रेन के साथ आधा किलोमीटर तक घिसटती चली गयी।

इस हादसे में 35 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। मौके पर मची चीख पुकार सुनकर गांव के लोग बाहर आए और उन्होंने यह हादसा देखा तो वे मदद को आगे आए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारियों से लेकर जिलाधिकारी, डीआईजी व रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचने लगे। कई लोगों की मौत ट्रेन से फंसे कर हुई तो कुछ ऐसे भी रहे जो झटके के कारण नीचे गिरे और ट्रेन से कट गए।

पुलिस अधिकारियों ने राहत कार्य शुरू करा दिया और घायलों को एटा के जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। इधर लखनऊ से रेलवे के कई आला अधिकारियों चिकित्सकों के साथ घटना स्थल की ओर रवाना हो गऐ। घटना की जानकारी मिलते ही प्रदेश के मुख्य सचिव ने रेलवे चेयरमैन को पत्र लिखा जिसके बाद रेलवे ने एतियातन कई कदम उठाते हुए रेल मार्ग बंद कर दिया। खबर आयी कि रेलवे चेयरमैन व गोरखपुर के महाप्रबंधक घटना स्थल की ओर रवाना हो चुके हैं।

राज्य सरकार ने मृतकों के लिए एक-एक लाख का मुआवजा घोषित कर दिया। सरकार ने गंभीर रूप से घायलों को पचास हजार रुपये तथा सामान्य घायलों को 25 हजार रुपये देने का एलान कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि बस का एक्सेल टूट जाने के कारण बस रेलवे लाइन पर फंस गयी थी जिस कारण यह हादसा हुआ। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी लेकिन फिर भी यह कहा जा सकता है कि बस चालक की लाहरवाही की वजह से यह हादसा हुआ होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+