तेलंगाना में स्‍ि‍थति काबू में, प्रदेश में नहीं लगेगा राष्‍ट्रपति शासन: चिदंबरम

Situation is under control in Telangana, Chidambram says no need to Presidential rule
हैदराबाद। तेलंगाना राज्‍य की मांग को लेकर आंध्र प्रदेश में राजनीतिक हालात गड़बड़ा गए हैं। कांग्रेस शासित प्रदेश में पार्टी के 101 विधायक इस्‍तीफा देने पर अड़े हुए हैं। इसके अलावा पार्टी के 10 सांसदों ने भी अपना इस्‍तीफा देने की पेशकश की है। आनन-फानन में पार्टी ने इन सभी विधायकों और सासंदों को दिल्‍ली बुला लिया है। इनको मनाने की कोशिश की जा रही है। इसी वजह से पी चिदंबरम कह रहे हैं कि प्रदेश में राष्‍ट्रपति शासन नहीं लगेगा।

अगर ये सभी इस्‍तीफे मंजूर हो जाते हैं तो राज्‍य में कांग्रेस सरकार संकट में आ जाएगी। दिल्‍ली पहुंची विधायकों और सांसदों से कांग्रेस म‍हा‍सचिव गुलाब नबी आजाद बात कर रहे हैं। चिदंबरम ने कहा कि अभी फिलहाल तेलंगाना को अलग राज्‍य बनाने पर विचार नहीं किया गया है।

तेलंगाना राज्‍य की मांग को लेकर उस्‍मानिया यूनिवर्सिटी के छात्रों ने जमकर हंगामा काटा। छात्रों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले व रबर की गोलियां छोड़नी पड़ीं। यह यूनि‍वर्सिटी इस समय राजनीति का अखाड़ा बन गई है। राज्‍य में तेलंगाना मांग को लेकर हिंसा केवल यूनिवर्सिटी के अंदर ही देखने को मिली।

तेलंगाना मांग को लेकर चले 2 दिन के बंद के दौरान हैदराबाद और तेलंगाना में यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। तेलंगाना क्षेत्र में लगभग 10 हजार बसें रद्द रहीं। तेलंगाना को अन्‍य राज्‍यों से जोड़ने वाली बसों को भी रद्द करना पड़ा। इसके अलावा कई ट्रेनें भी रद्द करनी पड़ीं। तेलंगाना क्षेत्र में दुकानें, बैंक, होटल, पेट्रोल पम्प और शैक्षणिक संस्थान पहले दिन की तरह ही बंद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+