एसबीआई जल्द ही बढ़ाएगा ब्याज दरें
बेंगलूरु।
आरबीआई द्वारा बढ़ाई गई रेपो दर और रिजर्व रेपो दर का असर अब ब्याज दरों पर दिखने लगा है। देश की सबसे बड़ी सार्वजनिक बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भी जल्द ही ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की योजना बना रही है। हाल ही में आरबीआई ने रेपो दर और रिजर्व रेपो रेट में .25 फीसदी की बढ़ोत्तरी की थी। इसके बाद ज्यादातर बैंकों ने ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। id="toptextpromo">अभी
इतना तय नहीं है कि एसबीआई ब्जाज दरों में कितने प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करेगा। उम्मीद है कि सार्वजनिक क्षेत्र की दूसरी बैंक की तर्ज पर यह वृद्धि .25 से लेकर .50 फीसदी तक हो सकती है। इसके बारे में फैसला जल्द लिया जा सकता है। एसबीआई ने मंगलवार को एसबीआई सह ट्रांजिट कार्ड भी जारी किया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>ग्राहकों
के लिए अच्छी खबर यह भी है कि जमा किए गए पैसे पर भी ब्याज बढ़ाया जा सकता है। रेपो दर और रिजर्व रेपो दर बढ़ने के बाद एसबीआई इकलौता ऐसा बैंक है जो जमा पैसे पर भी ब्याज दरें बढ़ाएगा। यह ब्याज दरें कितनी बढ़ेंगी इसके बारे में अभी साफ नहीं हो पाया है।











Click it and Unblock the Notifications