कानून व्यवस्था बिगडी तो राहुल होंगे गिरफ्तार: बसपा

होने के बाद भी अलीगढ़ आने दिया जा रहा है। लेकिन यदि कानून व्यवस्था बिगड़ी तो उन्हें किसी भी वक्त गिरफ्तार किया जा सकता है।
श्री गांधी की ग्रेटरनोयडा से शुरू की गयी पदयात्रा के दौरान बदल रहे राजनैतिक समीकरण के बीच अलीगढ़ में धारा 144 लगा दी गयी। ज्ञात हो कि अलीगढ में आगामी नौ जुलाई को कांग्रेस महापंचायत का आयोजन कर कर रही है। महापंचायत में राहुल गांधी विशेष तौर पर आमंत्रित हैं। राज्य के गृह सचिव दीपक कुमार ने कहा कि यदि अलीगढ में श्री गांधी की उपस्थिति से कानून व्यवस्था में कोई व्यवधान उत्पन्न होता है तो उनकी गिरफ्तार की जा सकती है।
उन्होंने साफ किया कि निषेधाज्ञा लगाने का मामला जिला प्रशासन का कार्य क्षेत्र है इस बारे में वह ही निर्णय लेगा। उन्होंने बताया कि अलीगढ़ के नुमाइश महापंचायत की अनुमति सशर्त दी गयी है और यदि कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी तो अनुमति समाप्त की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications