राजस्थान में फैल सकती है गुर्जर आरक्षण्ा आग

गुर्जर पिछले काफी समय से राज्य में गुर्जरों को पिछड़ा वर्ग की श्रेणी में रखने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए गुर्जरों ने काफी लंबा संघर्ष भी किया था। उस समय सरकार ने उनसे इस बारे में जल्द ही कोई निर्णय लेने का वायदा किया था। काफी समय बाद भी जब इस बारे में कोई निर्णय नहीं लिया गया तो गुर्जरों ने फिर से आंदोलन करने का फैसला किया है।
बैसला का कहना है कि हम अपनी मांग को लेकर अडिग हैं। जयपुर में होने वाली बैठक से अगर संतोषजनक नतीजे नहीं आते हैं तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इससे पहले शनिवार को गुर्जर आरक्षण के सदस्यों ने बैठक कर आंदोलन की रणनीति के बारे में चर्चा की थी।












Click it and Unblock the Notifications