चारपाई पर सोए राहुल गांधी

रामपुर बांगड़ गांव के निवासी कमल शर्मा के घर रुके राहुल के लिए घरवालों ने सारी सुविधाएं मुहैया कराने की पेशकश की थी। लेकिन राहुल गांधी ने कहा कि वे ठीक वैसे ही यहां रहना चाहते हैं जैसे बाकी गांव वाले रह रहे हैं। उनके रात के खाने के लिए भी कोई अलग से इंतजाम नहीं किया गया था। उन्होंने बाकी घर वालों की तरह दाल रोटी ही खाई। घरवालों ने राहुल की चारपाई पहली मंजिल पर बने कमरे में लगा दी।
दिन भर की थकान के बाद राहुल गांधी इस तरह सोए कि जैसे वे आराम से अपने घ्ार पर ही सो रहे हों। बांस की बनी चारपाई पर सोए राहुल गांधी को देखकर लग रहा था कि जैसे वो इसी गांव के रहने वाले हों। जिनके घर राहुल ठहरे थे उनसे उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें सुबह जल्दी उठा दिया जाए। राहुल ने सुबह जल्दी ही उठकर घरवालों और गांव वालों के साथ चाय की चुस्कियां भरीं।
फिलहाल गांव वाले राहुल गांधी को अपने बीच पाकर काफी खुश हैं। हर कोई राहुल गांधी को अपनी समस्याएं गिना रहा है। राहुल भी गांव वालों की समस्याएं सुनकर माया सरकार की समस्याएं बढ़ा रहे हैं। ग्रेटर नाएडा में चलने वाली 3 दिन की पदयात्रा में वे जनाधार को अपनी तरफ मोड़ रहे हैं। 9 जुलाई को अलीगढ़ में होने वाली किसान महापंचायत से पहले राहुल गांधी ने पूरा माहौल तैयार कर लिया है।
;











Click it and Unblock the Notifications