नितीश कटारा हत्‍याकांड: गैंगस्टर सुखदेव पहलवान दोषी साबित

Gangster Sukhdev Singh is the culprit in Nitish Katara Murder Case. Delhi High Court will give verdict on this case on tomorrow.
दिल्‍ली। चर्चित नि‍तीश कटारा हत्‍याकांड में दिल्‍ली की एक अदालत ने गैंगस्टर सुखदेव पहलवान को दोषी करार दिया है। इस हत्‍याकांड में दोषी करार दिया जाने वाला सुखदेव तीसरा आरोपी है। इस मामले में पूर्व राज्यसभा सदस्य डीपी यादव के पुत्र विकास यादव एवं भांजे विशाल यादव को पहले ही आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है।

अदालत गुरुवार को उनकी सजा के बारे में फैसला सुनाएगी। 2002 में हुए इस नि‍तीश कटारा की हत्‍या हुई थी। इस मामले में उस सयम विकास यादव और विशाल यादव को आरोपी ठहराया गया था। यह हत्‍या प्रेम संबंधों को लेकर हुई थी। नितीश के विकास यादव की बहन से प्रेम संबंध थे। गैंगस्‍टर सुखदेव पहलवान पर भी इन दोनों की मदद करने का आरोप था। लेकिन जमानत मिलने पर वह फरार हो गया था।

2005 में उसकी पुन: गिरफ्तारी हुई और कोर्ट में उसके खिलाफ अलग से मुकदमा चलाया गया था। इसके लिए नितीश कटारा के परिवार ने केस को गाजियाबाद से दिल्‍ली स्‍थानां‍तरित करा लिया था। इस मामले में सुखदेव पहलवान को साक्ष्‍यों को मिटाने का भी दोषी पाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+