मुरली देवड़ा ने तैयार की बेटे मिलिंद के लिए जमीन

सूत्रों के मुताबिक सीएजी की जिस रिपोर्ट में मुरली देवड़ा पर अंगुली उठाई गई है, सरकार संसद के आगामी सत्र में उसे अपने लिए नई मुसीबत के रूप में देख रही है। बताते हैं कि उसे यह डर सता रहा था कि विपक्ष उसे जरूर मुद्दा बनाएगा और संसद में सरकार की फजीहत हो सकती है। लिहाजा पार्टी ने उन्हें खुद ही हट जाने के संकेत पहले ही दे दिए थे। हालांकि, मुरली देवड़ा ने इस बात से साफ इंकार किया है कि उनके इस्तीफे का रिलायंस पर सीएजी की रिपोर्ट से कुछ लेना देना है। उन्होंने सिर्फ व्यक्तिगत मामलों की वजह से मंत्री पद छोड़ने की बात कही है।
सूत्र बताते हैं कि देवड़ा ने कुछ हफ्ते पहले कांग्रेस आलाकमान सोनियां गाँधी के सामने अपना इस्तीफा रखा था। इस्तीफा स्वीकार किया गया है या नहीं इसको लेकर अभी संशय की स्थिति है। कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने कहा कि यह प्रधानमंत्री, कांग्रेस आलाकमान और मुरली देवड़ा के बीच की बात है। लिहाजा वे लोग ही इस बारे में कुछ बता सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications