मुरादाबाद: पुलिस और गांव वालों में झड़प, डीआईजी को गोली लगी

यह घटना मैनाखैर थाने की है। जहां भीड़ छेड़छाड़ के मामले को लेकर प्रदर्शन कर रही थी। छेड़छाड़ के इस मामले में पुलिस वालों के भी शामिल होने की बात सामने आ रही है1 इसके विरोध में लोगों ने दिल्ली मुरादाबाद हाईवे जाम कर दिया। भीड़ को तितर-बितर करने पहुंची पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में डीआईजी को गोली लग गई। इसके अलावा कई पुलिस वाले घायल भी हो गए।
इसके बाद पुलिस वहां लाठीचार्ज किया जिसमें कई लोग घायल भी हो गए। प्रदर्शन कर रही भीड़ इतनी उग्र थी कि उसने मौके पर खड़ी पुलिस की जीप को भी आग के हवाले कर दिया। भीड़ ने मैनाखैर थाने में तोड़-फोड़ की। इसमें भीड़ ने कई पुलिस वालों को दौड़ाकर पीटा भी। पुलिस का कहना है कि इस समय स्थिति पर नियंत्रण कर लिया गया है।
;












Click it and Unblock the Notifications