राहुल गांधी को रोकने के लिए अलीगढ़ में धारा 144!

Mayawati plans Section 144 in Aligarh to stop Rahul Gandhi
लखनऊ। जिस प्रकार राहुल गांधी ने चुपचाप भट्टा परसौल पहुंचकर राज्य सरकार के लिए परेशानी खड़ी कर दी उसी प्रकार सरकार अब अलीगढ़ में धारा 144 लगाने की तैयारी में है। प्रतिबंध के बावजूद राहुल भटटा पहुंचे और लोगों के साथ एक पदयात्रा निकाल साबित कर दिया कि वे मुख्यमंत्री मायावती के मंसूबों पर किसी भी वक्त पानी फेर सकते। उधर राहुल गांधी के काफिले को अलीगढ़ की ओर बढ़ता देख सरकार अब रंग में भंग डालने की रणनीति तैयार कर रही है। ज्ञात हो कि दो दिन बाद 9 जुलाई को अलीगढ़ में कांग्रेस की महापंचायत होनी है।

सूत्रों का कहना है कि राज्य सरकार ने अलीगढ़ के नुमाइश मैदान व आस-पास के इलाकों में निषेधाज्ञा लगाने का निर्णय लिया। दूसरी ओर मंगलवार को भट्टा से शुरू हुई राहुल गांधी की किसान पदयात्रा बुधवार की शाम तक अलीगढ़ के टप्पल पहुंच सकती है। सरकार की योजना यह है कि जब राहुल गांधी अलीगढ़ में दाखिल हों तो उन्हें पता चले कि जिले में धारा 144 लागू है और वे महापंचायत नहीं कर सकते।

ज्ञात हो कि राहुल के काफिले में बड़ी संख्या में किसान हैं जो अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में एकत्र होंगे लेकिन यदि जिले में निषेधाज्ञा लागू की गयी तो सभी को जिले की सीमा पर ही रोका जा सकता है। जानकारी के मुताबिक अलीगढ की सीमा पर अतिरिक्त जिलाधिकारी के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल लगा दिया गया है ताकि राहुल को जिले में प्रवेश से रोका जा सके। हालांकि शासन की ओर से किसी ने भी इस बात की औपचारिक पुष्टि नहीं की है।

दूसरी ओर राहुल जिन-जिन गांवों से गुजर रहा है वहां चौपाल में जाकर गांव के गणमान्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जानने तथा अपने साथ महापंचायत में चलने की अपील कर रहे हैं। राहुल ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलना चाहते हैं यही कारण है कि वे सभी गांवों में जाकर किसानों से सम्पर्क कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+