'बसपा नहीं चलने देगी संसद का मानसून सत्र'

उन्होंने कांग्रेस महासचिव के अलीगढ़ में नौ जुलाई को होने वाली किसान पंचायत को भी नाटक ही बताया है। बसपा प्रवक्ता के कहा कि अगर कांग्रेस वाकई किसानों का हित चाहती है तो जमीन अधिग्रहण की समान नीति बनाये। बसपा ने केन्द्र सरकार को चेतावनी दी है कि यदि इस बारेमें जल्द ही कोई कदम नहीं उठाया गया तो वह संसद में मानसून सत्र नहीं चलने देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का किसानों के प्रति यह नाटक नया नहीं है। पिछले 38 साल तक राज्य की सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने कभी किसानों के हितों पर ध्यान नहीं दिया।
अब जबकि चुनाव नजदीक है तो वह फिर किसानों की हितैषी बनने की कोशिश कर रही है। बसपा ने कहा कि यह अफसोस की बात है कि देश की आजादी के 63 साल बाद भी जमीन अधिग्रहण की कोई राष्ट्रीय नीति नहीं बन पायी। कांग्रेस ने ही अधिक समय तक केन्द्र की सत्ता संभाली लेकिन इस बारे में कभी नहीं सोचा।
बसपा ने साफ किया कि यदि केन्द्र सरकार समान नीति बनाने की पहल करती है तो बसपा इसका समर्थन करेगी। उन्होंने सलाह दी कि यदि केन्द्र सरकार को नयी राष्ट्रीय नीति बनाने में कठिनाई आ रही है तो उसे उत्तर प्रदेश की तर्ज पर नीति बनानी चाहिए। बसपा प्रवक्ता ने पिछले दिनों भट्टा पारसौल की घटना को अराजक तत्वों का नतीजा बताते हुए इसे कांग्रेस समर्थित बताया।












Click it and Unblock the Notifications