माया सरकार के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर रही भाजपा

Rajnath Singh
लखनऊ। प्रदेश में मेरी नियुक्ति गुटबाजी का नतीजा नहीं है। यूपी में घर है मुझे तो यहां आना ही था। मैं यहां सिर्फ अपने साथियों का सहयोग करने आया हूं। पार्टी में छह प्रभारियों को लेकर कोई विवाद नहीं है। हालांकि कुछ लोग ऐसी अफवाहें उड़ा रहे हैं। राज्य में भारतीय जनता पार्टी के बनाए गए प्रभारियों से पैदा हुए विवाद पर सफाई देने के लिए पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह को स्वयं बयान जारी करना पड़ा। इसके अलावा राजनाथ ने बताया कि भाजपा माया सरकार के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर रही है।

राजनाथ ने कहा कि उन्हें उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाये जाने पर गुटबाजी बढऩे की जो बातें की जा रही हैं वह सारी की सारी गलत हैं। उन्होंने कहा कि प्रभारियों की नियुक्तियों को लेकर कार्यकर्ताओं में कोई भ्रम नहीं है। राजनाथ सिंह का कहना है कि उन्हें तो सिर्फ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मेरा, मेरे साथियों व पार्टी का एक ही लक्ष्य है कि माया सरकार को सत्ता से हटाकर भाजपा की सरकार बनाना ताकि जनता को एक बेहतर शासन मिल सके।

प्रदेश कार्यालय पर दिए अपने बयान में उन्होंने यह जरूर कह दिया कि कुछ लोग जनता में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। यह पार्टी की परम्परा है कि जिस राज्य में चुनाव होते हैं पार्टी के केन्द्रीय संसदीय समिति का एक सदस्य वहां अवश्य भेजा जाता है। इस कड़ी में असम के चुनाव में अरूण जेटली, विजय गोयल व वरूण गांधी को भेजा गया था जबकि केरल तथा तमिलनाडु के चुनाव में सुषमा स्वराज गयीं थीं।

उन्होंने कहा कलराज मिश्र की बढ़ाई करते हुए कहा कि वह प्रदेश में उचित कार्य कर रहे हैं। उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश में ही मेरा घर है इस नाते भी मुझे यहां आना ही था। राजनाथ सिंह ने उत्तर के मतदाताओं से अपील की कि वह इंसाफ व इंसानियत की खातिर भाजपा को वोट दें। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था का पुरसाहाल नहीं है थाने व जेल में हत्याएं हो रही है। सरकारी अधिकारी खुलेआम मार दिए जा रहे हैं।

उन्‍होंने कहा कि पार्टी जल्द ही माया सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी करेगी ताकि जनता को सरकार की कारस्तानियों की जानकारी हो सकी। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने काले धन के मामले में विशेष जांच दल का गठन कर ऐतिहासिक काम किया है। यह आदेश साबित करता है कि केन्द्र सरकार की विश्वसनीयता समाप्त हो रही है। श्री सिंह ने कहा कि जनता केन्द्र व राज्य सरकार को सबक सिखाएगी। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के आज भट्टा पारसौल जाने के बारे में उन्होंने कहा कि कांग्रेस को किसानों के प्रति झूठा प्रेम दिखा रही है। कांग्रेस किसानों के लिए कुछ करने की बजाय सिर्फ वोट की राजनीति कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+