भाजपा, बसपा छोड़ किसी से भी गठबंधन संभव: रांलोद

अजित सिंह ने उनकी पार्टी बसपा से कोई तालमेल नहीं करना चाहती कारण यह कि सरकार को चार वर्ष होने के बाद भी जनता को विकास के नाम पर कुछ नहीं मिला। मंहगाई की मार झेल रही जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बसपा के शासन में चारों ओर भ्रष्टाचार फैला है। अपराध लगातार बढ़ रहा है।
उनका कहना कि यूपी में दलित महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद राज्य में दलितों खासकर महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। पुलिस अपराधियों को पकडऩे की बजाय उनके साथ मिलकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य में सुशासन और ईमानदार सरकार की पक्षधर है। राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है और समाज में गुण्डाराज कायम हो गया है। अपराधियों के हौंसले इतने बढ़े हुए है जेल में भी हत्या का अंजाम दिया जा रहा है।
उनका कहना है कि भ्रष्टiचार की वजह से प्रदेश में बड़े उद्योग धंधे नहीं लग पाते उद्योगपति उत्तर प्रदेश का नाम सुनते ही हाथ खड़े कर लेते हैं। उन्होंनें कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गयी है। बसपा की तमाम खामियों को गिनाने के बाद उन्होंने कहा कि यही कारण हैं कि रालोद बसपा से गठबंधन नहीं करना चाहिए। भाजपा के बारे में भी उनका कुछ ऐसा ही नजरिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास अब सशक्त नेतृत्व नहीं रहा जिस कारण पार्टी लोकप्रियता खो रही है यही कारण है कि उसका साथ भी नहीं किया जा सकता।












Click it and Unblock the Notifications