Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यूपी में नदियों का जलस्‍तर बढ़ा, बाढ़ का खतरा

Rivers' level increases in Uttar Pradesh, flood like situation
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में नदियों का जल स्तर बढ़ा बाढ़ का खतरा लखनऊ। प्रदेश में बीते चार दिनों से हो रही बरसात ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। लगातार हो रही बारिश की वजह से नदियों का जल स्तर बढ़ता जा रहा है यदि यही रफ्तार रही तो तीन से चार दिनों में कई इलाके पानी में डूब जाएंगे। राज्य में शारदा से लेकर गोमती तक सभी नदियां उफान पर हैं। मौसम विभाग को अनुमान है कि अभी बारिश में कमीं नहीं आने वाली है।

लखीमपुर खीरी के पलियाकलां के निकट शारदा नदी खतरे के निशान को पार कर गयी है। शारदा के विकारल रूप को देख घबराए लोग गांव छोड़कर सुरक्षित स्थानों की तलाश में निकल पड़े हैं। केन्द्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार शारदा नदी खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। आयोग की रिपोर्ट आने के साथ ही स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने गांव वालों को आगाह कर दिया है।

पलियाकलां में शारदा नदी के साथ प्रदेश की अन्य नदियों का जलस्तर भी तेजी से ऊपर जा रहा है। नदी का जल स्तर ऊपर आने का परिणाम यह है कि मैदानों आदि का पानी नदी में नहीं जा रहा है लिहाजा जगह-जगह जलभराव जैसी स्थिति आ गयी है। लखनऊ के निचले इलाकों में जमा बरसात का पानी अभी तक नहीं निकल पाया है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि आगले दो दिनों में तेज बारि की संभावना बनी हुई है।

बारिश की वजह से जौनपुर, फतेहपुर, हरदोई, प्रतापगढ, कानपुर, रायबरेली समेत अन्य स्थानों पर पन्द्रह से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। गंगा का जल स्तर बढऩे से उन 45 हजार लोगों के लिए परेशानी बढ़ गयी है जो गंगा के किनारे बसे ढाब क्षेत्र में रहते हैं। इन क्षेत्रों के आधा दर्जन से ज्यादा गांव पानी से घिर चुके हैं। उधर गोंडा के एलगिन ब्रिज पर घाघरा और सरयू नदी का जलस्तर दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। सरयू भी खतरे के निशान को पार कर रही है। नदी के तटवर्ती गांव महेशपुर, तुलसीपुर, दुर्गगढ़ व मालाराठ समेत बारह गांवों के लोग मवेशियों के साथ इलाकों छोड़कर पलायन कर रहे हैं।

सड़कों पर पानी भर जाने से सड़क यातायात तो प्रभावित हो ही गया था अब रेल लाइन पर भी पानी भर जाने से रेलों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। पटरियों के दोनों ओर की मिटटी बहने के कारण मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया है। बलरामपुर जिले में रूक-रूक कर हो रही बारिश की वजह से राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ गया है। क्षेत्र के पहाड़ी नाले उफनाने से सम्पर्क मार्ग बंद हो गए है तथा पानी गांवों में घुसने लगा है। घाघरा और सरयू नदी का जलस्तर बढने से निचले स्थानों पर पानी भरना शुरू हो गया है तथा नदियों का कटान शुरू हो गया है। उधर गंगा नदी बुलंदशहर, नरौरा, कन्नौज, इलाहाबाद, मिर्जापुर, गाजीपुर और बलिया में बढ़ रही है।

यमुना इटावा, औरेया,काल्पी, हमीरपुर नैनी और बांदा में बढ़ रही है। साथ ही ताज नगरी आगरा में भी यमुना खरते के निशान से 20 सेन्टीमटर ऊपर है। सुलतानपुर, जौनपुर और रायबरेली में गोमती अपना रूप दिखा रही है। यदि बारिश का क्रम इसी प्रकार जारी रहा तो पानी कई निचले इलाकों में तबाही मचा सकता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+