जनता का साथ देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया: बाबा रामदेव

सुप्रीम कोर्ट ने काले धन मामले पर सरकार की लेट लतीफी पर फटकार लगाते हुए एसआईटी को इसकी समीक्षा करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी.पी. जीवन रेड्डी एसआईटी के चेयरमैन और पूर्व न्यायाधीश एम.बी. शाह वाइस-चेयरमैन होंगे। यह टीम सरकार द्वारा गठित टीम उच्चस्तरीय समिति (एचएलसी) के काम की जांच करेगी।
सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद पत्रकारों से बात करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद काला धन विदेशों से देश में लाने में जरूर मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार भले ही आम जनता की आवाज दबाना चाह रही हो लेकिन देश की न्यायपालिका जनता के साथ है।
काले धन मामले पर काम कर रही एचएलसी की कार्य प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए बड़े कानून विद राम जेठमलानी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस पर अपना फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से काले धन वापसी की प्रक्रिया तेज करते को कहा था। इसके साथ ही उन लोगों के नाम भी सार्वजनिक करने को कहा गया है जिनका धन स्विस बैंकों में रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications