लोकपाल विधेयक के दायरे में प्रधानमंत्री भी हों: राजनाथ

गंगा अभियान के कार्यक्रम में शिरकत करने आये भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले लोकपाल विधेयक संसद में आए तो हम देखेंगे कि इसमें क्या शामिल किया गया है और फिर अपने पत्ते खोलेंगे। उन्होंने कहा इसमें कोई संदेह की गुंजाइश ही नहीं है कि प्रधानमंत्री को लोकपाल विधेयक के दायरे में आना चाहिए या नहीं। उन्होंने कहा यह विधेयक भ्रष्टiचार के खात्मे के लिए हैं, इसलिए मंत्री, विधायकों के साथ-साथ प्रधानमंत्री को भी इस दायरे में आना चाहिए।
श्री सिंह ने कहा कि जब केन्द्र में राजग सरकार थी तो अटल बिहारी वाजपेई के कार्यकाल में बने लोकपाल विधेयक बनाया था, जिसमें प्रधानमंत्री को इसके दायरे में रखा गया था। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की मंशा है कि एक निष्पक्ष और सही व्यक्ति ही लोकपाल चुनकर आए और इसके चयन के लिए एक सही प्रक्रिया अपनाई जाए। वहीं न्यायपालिका को लोकपाल के दायरे में लाने के सवाल पर वह चुप्पी साध गये।












Click it and Unblock the Notifications