राष्ट्रमंडल खेल घोटालाः ललित को चखना होगा अभी जेल का भोजन

न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता ने कहा कि भनोट द्वारा दायर जमानत याचिका में मुझे कोई औचित्य नहीं मिला। लिहाजा उनकी याचिका रद्द की जाती है। आपको बता देंकि सीबीआई ने भनोट और आयोजन समिति के महानिदेशक वीके वर्मा को 23 फरवरी को गिरफ्तार किया था।
दोनों को स्विटजरलैंड की कम्पनी, स्विस टाइमिंग लिमिटेड को राष्ट्रमंडल खेलों के लिए टाइमिंग, स्कोरिंग और रिजल्ट प्रणाली हेतु 107 करोड़ रुपये का एक ठेका प्रदान करने में बरती गई कथित अनियमितताओं के लिए गिरफ्तार किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications