प्रियंका चोपड़ा की बहन पर मर्डर केस

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की रात गुड़गांव के पॉश इलाके डीएलएफ फेज 2 में रहने वाली 28 साल की रूचि भुट्टन नामक महिला की ससुराल में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। रूचि की शादी 6 साल पूर्व सुमित नामक युवक से हुई थी। सुमित भीकाजी कामा पैलेस में शेयर ब्रोकर का काम करता है। रूचि भी उसके साथ ही शेयर ब्रोकर का काम करती थी। आज सुबह रुचि के ससुर ने उसके शव को पंखे से लटकते हुए देखा और परिजनों सहित पुलिस को सूचना दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। रूचि के परिवारवालों का आरोप है कि उसके पति सुमित भुट्टन का फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा चोपडा से अफेयर है और वो उससे शादी करना चाहता था। परिवारवालों के मुताबिक रूचि ने सोमवार की रात अपनी मां को फोन करके ये बोला था कि वो उन्हे यहां से ले जाए वरना ससुराल वाले उसे मार देंगे। इसके बाद रुचि के घर वालो को सुबह इस घटना की जानकारी मिली। परिवार वालों ने मीरा चोपड़ा और सुमित पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की छानबीन कर रही है।
प्रियंका की बहन मीरा चोपड़ा का संक्षिप्त परिचय
पुलिस ने बताया कि इस मामले में मॉडल मीरा चोपड़ा का भी नाम आ रहा है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जो तथ्य सामने आए हैं उनके अनुसार सुमित अपनी पत्नी रूचि को परेशान करता था। मालूम हो कि मीरा चोपड़ा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन हैं। मीरा ने दक्षिण भारत की कई फिल्मों में भी काम किया है।
मीरा ने यूएसए के मिशीगन कॉलेज से शिक्षा ली और उसके बाद मॉडलिंग की ओर रूख किया। उन्होंने स्कूटी पेप, पेंटालून समेत कई बड़े ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग की है। मीरा ने मॉस कम्यूनिकेशन का कोर्स करने के बाद एक मीडिया हाऊस में भी कुछ वक्त काम किया। 2005 में उन्होंने दक्षिण भारत का रूख किया और वहां की करीब 11 फिल्मों में काम किया।
;











Click it and Unblock the Notifications