राजनीति बंद करो राहुल जब रामदेव पर डंडे पड़े थे तब कहां थे : भाजपा

रूडी ने राहुल गांधी की संदेश यात्रा को नाटक और राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने ये भी कहा कि जनता सब कुछ समझती है इसलिए राहुल लोगों को छलना बंद करो। तो वहीं थोड़ी देर पहले राजनाथ सिंह ने भी कहा था कि राहुल गांधी और बसपा सरकार आपस में मिली हुई है। तभी तो जब भाजपा भट्टा परसौल जाती है तो वहां धारा 144 लागू होती है जबकि राहुल गांधी वहां जाते है तो धारा 144 हट जाती है। ये ऊपर से धुर विरोधी बनते है और अंदर ही अंदर आपस में मिले हुए है।
गौरतलब है कि 11 मई को राहुल गांधी जब भट्टा परसौल पहुँच गये थे लेकिन फिर उन्हें वहां से ये कहकर बाहर किया गया कि उस इलाके में धारा 144 लागू है। जबकि वही राजनाथ सिंह को उस इलाके में में घुसने नहीं दिया गया था। उन्हें बल पूर्वक वहां से हटाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications