भाजपा सत्ता में आयी तो घोटालों की होगी जांच : राजनाथ सिंह

BJP to probe scams in BSP regime if comes to Power: Rajnath Singh
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी यदि सत्ता में आयी तो वर्तमान सरकार के घोटालों की जांच करायी जाएगी। बीते कुछ समय में राज्य में जितने घोटाले किए गये उन सबकी जांच कर दोषियों को जेल भेजा जाएगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रदेश भ्रष्टiाचार का गढ़ बन चुका है अब इंतजार है कि प्रदेश की बागडोर भाजपा के हाथ आए ताकि भ्रष्टiचारियों को उनके किए की सजा मिल सके। श्री सिंह ने कहा कि यहां कानून व्यवस्था हाशिए पर है।

मंत्री विधायक क्या पूरी सरकार ही भ्रष्ट हैं। यदि अगले विधानसभा चुनाव के बाद उनकी सरकार सत्ता में आती है तो सबसे पहले प्रदेेश में हुए घोटालों और जांच के लिए एक आयोग का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में तीन-तीन मुख्य चिकित्साधिकारियों की हत्या हो जाती है। सरकार मामले में लीपापोती करने में जुट जाती है।

विपक्षी दलों समेत परिवार के लोग मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हैं लेकिन सरकार उस मांग को सिरे से नकार देती है। कारण यह कि यदि जांच सीबीआई करेगी तो कहीं उनके करीबियों के नाम सामने न आ जाएं क्योंकि मामले में उनकी संलिप्ततता जग जाहिर हो चुकी है। पुलिस स्टेशन में नाबालिग लड़की को मारकर लटका दिया जाता है और सरकार खामोश रहती है। मामले का खुलासा होता है तो चता चलता हे कि घटना को किसी और नहीं बल्कि पुलिस कर्मी ने ही अंजाम दिया था।

इस हकीकत से पता चला कि राज्य की पुलिस अपराधियों पर अंकुश लगाने की बजाय स्वयं अपराध करने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में बसपा की सरकार न बन बनाती लेकिन सपा के कुशासन से त्रस्त जनता ने बसपा को विकल्प के तौर चुन लिया। उन्होंने माना कि जिस वक्त प्रदेश की बागडोर बसपा के हाथ गयी उस समय भाजपा की स्थिति कमजोर थी। श्री सिंह ने एक बार फिर भाजपा की अंदरूनी कहल पर सफाई दी।

उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान ने कलराज मिश्र और उमा भारती को भी मैदान में उतारा है और हम तीनों के बीच किसी भी तरह का कोई मनमिटाव नहीं है। भाजपा के सभी नेताओं का मकसद केवल पार्टी को प्रदेश की सत्ता में वापस लाना है। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रदेश पार्टी अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही भी संगठन को मजबूत कर रहे है और कलराज और उमा भी अपना काम बखूबी से कर रहे है। भाजपा के हिन्दुत्व मसले पर उन्होंने कहा कि हिन्दुत्व कोई मुद्दा नहीं है बल्कि एक विचारधारा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+