जयपुर: 20 गुमनाम लॉकरों से मिले 13 करोड़ रुपए

Jaipur: 13 crore found in unidentified lockers
जयपुर। आयकर विभाग ने बुधवार को जिन 20 गुमनाम लॉकरों को जब्‍त किया था उनमें से करोड़ों रुपयों की संपत्ति बरामद हुई है। आयकर विभाग ने शनिवार को इनमें से 9 लॉकरों को खोला जिनमें से 12.50 करोड़ रुपए बरामद किए गए। शुक्रवार को भी 11 लॉकर खोले गए थे‍ जिनमें से 2.50 करोड़ की संपत्ति बरामद की गई थी।

वैसे अभी तक यह नहीं पता लग पाया है कि ये लॉकर किनके हैं। इनमें से 2 के खिलाफ मामले की जांच की जा रही है। आयकर विभाग के अनुसार गणपति लॉकर्स और बियानी लॉकर्स के यहां से 20 बेनामी लॉकर जब्‍त किए गए थे। इनमें से कुल 15 करोड़ रुपए मूल्‍य के जेवरात, नकदी व पेपर्स मिले थे।

इससे पहले आयकर विभाग ने यहां लगभग सवा दो हजार लॉकरों की डिटेल ली थी। इनमें से 20 लॉकरों की जानकारी देने कोई नहीं आया था। इसके बाद शुक्रवार को इनको खोलने का फैसला किया गया था। अभी लॉकरों में से निकाली गई संपत्ति का आंकलन किया जा रहा है।

फिलहाल देश में पड़ी बेमानी संख्‍या की तादाद तो लग रहा है नामी संपत्ति से भी ज्‍यादा है। इस तरह से देश और वहां की जनता दोनों का नुकसान हो रहा है। सरकार पहले ही इस तरह की संपत्ति को सराकरी संपत्ति बनाने के लिए कानून पास करने पर विचार कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+