गद्दाफी ने दी यूरोप पर हमले की धमकी
त्रिपोली।
नाटो के हवाई हमलों से बेपरवाह लीबिया के निरंकुश शासक मुअम्मार गद्दाफी ने यूरोप को ही धमकी दे डाली है। गद्दाफी ने एक ऑडियो टेप जारी कर यह धमकी दी है कि अगर लीबिया पर नाटो के हवाई हमले बंद न किए गए तो अंजाम बुरा होगा। हम यूरोपीय देशों के घरों में घुसकर हमले करेंगे। id="toptextpromo">गद्दाफी
के समर्थकों ने त्रिपोली में उनके समर्थक में रैली आयोजित की। गद्दाफी ने इस रैली में यह ऑडियो टेप चलवाकर अपने समर्थकों से लड़ाई के लिए तैयार रहने का संदेश दिया। इस रैली की मदद से गद्दाफी ने लीबिया पर अपना दबदबा बनाने की कोशिश की है। यहां पिछले लगभग 4 महीने से जनता उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। गद्दाफी ने अपनी निरंकुशता से इस आंदोलन को कुचलने की कोशिश की है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इससे
पहले अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय गद्दाफी और उसके बेटे सैफ अल इस्लाम के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर चुकी है। यह वारंट मानवता के खिलाफ किए गए कामों की वजह से जारी किया गया है। गद्दाफी को मोस्ट वांटेड भी घोषित किया जा चुका है।











Click it and Unblock the Notifications