बिहार:भड़के नक्सलियों ने 6 आदिवासियों को मारा, 12 को अगवा किया

घटना सुबह पांच बजे की बताई जा रही है। गांव वालों का कहना है कि गांव वाले नक्सलियों के खिलाफ मुखबरी करते थे इससे नाराज होकर नक्सलियों ने गांव वालों पर अपना गुस्सा निकाला है। चारों ओर से घेरकर की गई अंधाधुंध गोलीबारी में पांच ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सैकड़ों की संख्या में आए माओवादियों ने करेली गांव में अंधाधुंध गोलीबारी कर तड़के छह लोगों की हत्या कर दी है। मृतकों की पहचान नारायण कोड़ा, कांग्रेसी कोड़ा, सीवन राय, सुनील राय, रामदेव राय और नरेश राय के रूप में हुई है। भागलपुर के पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस महानिरीक्षक को घटनास्थल की ओर रवाना कर दिया गया है। वैसे इस घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा और दहशत पसरा हुआ है। अगवा हुए लोगों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications