फेसबुक पर अवतार लेगा रेलवे

उत्तर रेलवे चलाएगा 23 नई रेलगाडि़यां
उत्तर रेलवे इस वित्तीय वर्ष में 23 नई गाड़ियां चलाने जा रहा है। इन रेलगाड़ियों के नए टाइम टेबुल बना लिए गए हैं। इसमें से कुछ गाडि़यां तो शुक्रवार यानी आज से ही चलने लगेंगी जबकि कुछ के लिए नई तिथियां घोषित होंगी। ट्रेनों की नई समय सारिणी जारी करने के बाद उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एस के बुद्धलकोटी ने कहा कि नई ट्रेनों के शुरू होने की तारीख जल्द ही घोषित कर दी जाएगी और ये ट्रेनें निश्चित तौर पर 31 मार्च 2012 से पहले पटरी पर दौड़ना शुरू कर देंगी। नई समय सारिणी के मुताबिक 2 दुरंतो ट्रेनें,1डबल डेकर,1 शताब्दी,13 नई एक्सप्रेस रेलगाड़ियां और 4 पैसेंजर ट्रेनें चलाई जाएंगी। 2 नई दुरंतोः एक नई दिल्ली से मुंबई सप्ताह में दो दिन चलाई जाएगी. वहीं दूसरी दुरंतो ट्रेन हज़रत निज़ामुद्दीन से अज़मेर के लिए सप्ताह में दो दिन चलेगी।
;13 नई एक्सप्रेस रेलगाड़ियां।
1-रायबरेली से जौनपुर (प्रतिदिन)
2-चंडीगढ़ से ब्रांदा टर्मिनस (साप्ताहिक)
3-नई दिल्ली से पुडुचेरी (साप्ताहिक)
4-आनंद बिहार टर्मिनल से सासाराम, ए.सी.एक्सप्रेस (साप्ताहिक)
5-बीकानेर से दिल्ली सराय रोहिल्ला (प्रतिदिन)
6-गोरखपुर से यशवंतपुर (साप्ताहिक)
7-लखनऊ से भोपाल (साप्ताहिक)
8-वाराणसी से सिंगरौली (प्रतिदिन)
9-जोधपुर से दिल्ली सराय रोहिल्ला (सप्ताह में दो दिन)
10-हावड़ा से जैसलमेर (साप्ताहिक)
11-वाराणसी से अहमदाबाद (साप्ताहिक)
12-हरिद्दार से रामनगर (सुपरफास्ट एक्सप्रेस) सप्ताह में तीन दिन
13-आसनसोल से गोंडा (साप्ताहिक)
5 रेलगाड़ियों के फेरे भी बढ़े
1-सियालदाह-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस अब सप्ताह में 2 के वजाय 4 दिन
2-अजमेर-दिल्ली शताब्दी अब सप्ताह में 6 दिन के वजाय प्रतिदिन
3-नई दिल्ली-देहरादून ए.सी.एक्सप्रेस अब सप्ताह में 6 दिन के वजाय प्रतिदिन
4-डिब्रूगढ़ टाउन-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन के वजाय प्रतिदिन
5-दिल्ली सराय रोहिल्ला- उदयपुर चेतक एक्सप्रेस अब सप्ताह में 4 के वजाय
प्रतिदिन चलेगी
15 ट्रेनों का यात्रा विस्तार किया गया है
1-छिंदवाड़ा-ग्वालियर (कान्हा वैली एक्सप्रेस) को दिल्ली सराय रोहिल्ला तक ।
2-छिंदवाड़ा- झांसी (पतालकोट एक्सप्रेस) को दिल्ली सराय रोहिल्ला तक ।
3-आनंद बिहार-बापूधाम (मोतिहारी एक्सप्रेस) को मुजफ्फरपुर तक।
4-जम्मू तवी-सोनपुर एक्सप्रेस को मुजफ्फरपुर तक।
5-लखनऊ-इलाहाबाद (इंटरसिटी एक्सप्रेस) को विंध्याचल तक ।
6-चंडीगढ़-जयपुर (गरीबरथ एक्सप्रेस) को अजमेर तक ।
7-लखनऊ जंक्शन-सहारनपुर एक्सप्रेस को चंडीगढ़ तक ।
8-सुल्तानपुर-अजमेर एक्सप्रेस को अहमदाबाद तक ।
9-मुंबई सीएसटी-इलाहाबाद एक्सप्रेस को फैज़ाबाद तक ।
10-सहारनपुर-दिल्ली एक्सप्रेस को फरुख़नगर तक।
11-भोपाल-लखनऊ एक्सप्रेस को प्रतापगढ़ तक ।
12-दिल्ली-शांहजहांपुर पैसेंज़र को सीतापुर सिटी तक।
13-मुरादाबाद-चंदौसी पैसेंजर को बरेली तक ।
14-अंबाला-उना ईएमयू को अम्ब अंदौरा तक।
15-भटिण्डा-दिल्ली एक्सप्रेस को मेरठ तक बढ़ाया गया है।
6 रेलगाड़ियों के नंबर बदले
1-वाराणसी-आनंदबिहार (गरीबरथ एक्सप्रेस) पहले 12551/12552 अब 22407/22408
2-भुवनेश्वर-नई दिल्ली (राजधानी एक्सप्रेस) पहले 12421/12422 अब 22811/22812
3-भुवनेश्वर-नई दिल्ली (राजधानी एक्सप्रेस) पहले 12443/12444 अब 22823/22824
4-आनंदबिहार-भागलपुर एक्सप्रेस-पहले 12353/12354 अब 22405/22406
5-दिल्ली-जैसलमेर एक्सप्रेस-पहले 14059/14060 अब 14659/14660
6-दिल्ली-बाड़मेर (लिंक एक्सप्रेस)-पहले 24059/24060 अब 14661/14662
इसके अलावा जम्मूतवी-बांद्रा टर्मिनस के बीच (साप्ताहिक) विवेक एक्सप्रेस रेलगाड़ी चलाई जाएगी ।
कामाख्या-जयपुर के बीच (साप्ताहिक) कविगुरु एक्सप्रेस रेलगाड़ी चलाई जाएगी ।
मेरठ सिटी-लखनऊ के बीच (प्रतिदिन) राज्यरानी एक्सप्रेस रेलगाड़ी चलाई जाएगी।
शताब्दी ट्रेन: नई दिल्ली से लुधियाना, प्रतिदिन
;











Click it and Unblock the Notifications