पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोत्‍तरी

Petrol Pump
दिल्‍ली। एक बाद एक महंगाई की मार झेल रहे लोगों को एक और करारा झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर थोड़ी बढ़ोत्‍तरी की गई है। पेट्रोल पम्‍प डीलरों के कमीशन में बढ़ोत्‍तरी का होने का ठिकरा सरकार ने आम आदमी के जेब पर ही फोड़ दिया है। पेट्रोल पंप डीलरों के कमीशन में वृद्धि होने की वजह से 1 जुलाई, 2011 से पेट्रोल 27 पैसे प्रति लीटर और डीजल 15 पैसे प्रति लीटर महंगा हो जाएगा।

इस फैसले से जिन राज्‍यों ने हाल ही में वैट दरों को कम कर डीजल की कीमत कुछ कम करने की कोशिश की थी, उसका असर अब कम हो जायेगा। पेट्रोल पंप डीलरों ने कमीशन बढ़ाने की मांग के साथ फिर से राष्ट्रीय हड़ताल पर जाने की धमकी दे रखी थी। पेट्रोलियम मंत्रालय जयपाल रेड्डी ने इसका खतरा नहीं उठाते हुए उनकी मांग मान ली। इस बारे में पिछले शनिवार को ही दोनों पक्षों की बैठक हुई थी। इसके बाद पेट्रोल बिक्री पर डीलरों का कमीशन बढ़ाकर 1,499 रुपये प्रति किलोलीटर कर दिया गया है।

डीजल पर कमीशन की दर 757 रुपये से बढ़ाकर 912 रुपये प्रति किलोलीटर कर दी गई है। इससे पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमत भी बढ़ गई है। इस फैसले से वैट घटाकर ग्राहकों को राहत देने की राज्यों की कोशिश पर पानी फिर गया है। मसलन, पंजाब ने डीजल की कीमत 25 पैसे कम की थी, जाहिर है कि अब ग्राहकों को महज 10 पैसे का फायदा होगा। उत्तराखंड ने वैट घटाकर 63 पैसे और राजस्थान ने 54 पैसे की राहत ग्राहकों को दिया था। जाहिर है कि अब यह फायदा भी कम हो जाएगा। मालूम हो कि इस साल में यह लभग 11 वीं बार है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्‍तरी की गई हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+