गोवा बीच पर नहाने में है खतरा

समुद्र-विज्ञान के वैज्ञानिकों के अनुसार गोवा के समुद्री तटों का पानी नहाने और मछली पकड़ने के लिए सही नहीं है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने समुद्र के पानी में कोलीफार्म की मात्रा 100सीएफयू/100 मिलीलीटर होने की रिपोर्ट पेश की थी। लेकिन नौसेना के वैज्ञानिकों ने यह 100 से बढ़कर 190 होने की बात कही है।
इस लिहाज से गोवा के तटों का पानी नहाने के लिए नुकसानदायक है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे शरीर की स्किन को नुकसान हो सकता है। इन समुद्री तटों से मछलियां पकड़कर खाने से पेट की बीमारियां होने का खतरा हो सकता है। गोवा के समुद्री तटों पर हर दिन हजारों विदेशी सैलानी पहुंचते हैं। ऐसे में अगर यहां का पानी नहाने के लिए खतरनाक हो गया तो यहां के पर्यटन को भी खासा नुकसान हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications