फ्रांसीसी राष्ट्रपति सारकोजी को कॉलर पकड़ खींचा

अचानक धक्का लगने से सारकोजी अपना संतुलन खो बैठे। उनके साथ चल रहे सुरक्षा गार्डों ने उन्हें संभाला। उनके गिरेबान में हाथ डालने वाला इस व्यक्ति का नाम नहीं पता चल पाया है। यह लॉ-ए-गेरों शहर का रहने वाला है। उसने सारकोजी पर किस वजह से हमला किया यह पता नहीं चल पाया है।
उस व्यक्ति के पास से कोई हथियार नहीं मिला है। उसने अचानक ही सारकोजी के गिरेबान में हाथ डाला है। फिलहाल पुलिस ने इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले भी सारकोजी को कुछ साल पहले भीड़ में से कुछ लोगों ने गालियां दी थीं। वह व्यक्ति कौन था इसका खुलासा नहीं हो पाया था।












Click it and Unblock the Notifications