ग्लैशियर गिरने से रुकी अमरनाथ यात्रा

रास्तों को साफ करने का काम जारी है। पुलिस का कहना है कि जैसे ही रास्ते खुल जाएंगे श्रृद्धालुओं फिर से पवित्र गुफा के दर्शन कर सकेंगे। शिविरों में फंसे लगभग 25000 लोगों को जल्द ही दर्शन के लिए रवाना किया जाएगा।
29 जून से 13 अगस्त तक चलने वाली इस पवित्र यात्रा के लिए पूरे देश से लगभग ढ़ाई लाख लोगों ने पंजीकरण कराया था। इस बार कश्मीर में शांति बने रहने के कारण लोगों के इस यात्रा में पहुंचने की उम्मीद है। फिलहाल मौसम खराब होने की वजह से लोगों का इंतजार लंबा हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications