अफगानिस्‍तान: बारूदी सुरंग फटने से 20 लोगों की मौत

20 killed in Afghan mine bus blast
काबूल। अफगानिस्‍तान में बारूदी सुरंग के फटने से एक बस बुरी तरह से तबाह हो गई। बस में सवार महिलाओं और मासूम बच्‍चों सहित कुल 20 लोगों की मौत हो गई। अभी यह स्‍पष्‍ट नहीं हो सका है कि बस में कितने लोग सवार थे। धमाका कंधार शहर के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत नीमरोज की ओर जाने वाली एक सड़क पर हुआ।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार मरने वाले में बच्‍चों की संख्‍या लगभग आधा दर्जन है। पुलिस के हवाले से जो जानकारी आ रही है उसके अनुसार घटना गुरुवार की है। गुरुवार को ही एक अन्य घटना में चार बच्चे और उनके माताबाद -पिता तब मारे गए जब हेलमंद की राजधानी लश्कर गाह जा रही उनकी कार में सड़क पर पड़े एक बम के कारण धमाका हुआ।

तालिबान इस इलाक़े में सक्रिया है और उन्हें इन सड़कों पर बारूदी सुरंगों के कई विस्फोटों के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है। हालाँकि ताजा घटनाओं पर तालिबान की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई है। गौरतलब है कि हाल में अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रात को हुए एक हमले में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई थी।

इस हमले के लिए तालेबान को जिम्मेदार ठहराया गया था। उल्‍लेखनीय है कि पाकिस्‍तान और अफगानिस्‍तान में एक के बाद एक हो रहे बम धमाकों के पीछे किसी एक संघ का हाथ होना बताया जा रहा ह‍ै। खास बात यह है कि दोनों देशों को मिलाकर इस तर‍ह के धमाकों की यह लगभग 8वीं वारदात है। इन वारदातों में दोनों देशों को मिला कर बात करें तो अबतक लभग 100 लोगों की मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+