उत्तर प्रदेश: मीरा को 14 वर्ष से है पति के घर जाने का इंतजार

शाहपुर के मातादीन इलाके की मीरा के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। चौदह वर्ष पूर्व उसके पिता ने मीरा की शादी गोरखपुर के कैन्ट इलाके के महादेव झारखंडी निवासी मनोज से कराया। दोनों परिवारों के बड़े बुजुर्गों के दबाव में लड़का-लड़की कुछ नहीं कर सके। दोनों का विवाह हो गया। गौना बाद में होने की शर्त पर मीरा अपने पिता के साथ रही। कुछ समय बाद मनोज का मन बदल गया और उसने मीरा को साथ ले जाने से मना कर दिया।
मीरा व उसके परिजनों ने कई बार मनोज पर दबाव बनाया लेकिन उसने मीरा का गौना ले जाने से इनकार कर दिया। काफी प्रयास के बाद जब भी जब मीरा अपने घर नहीं जा सकी तो उसने पुलिस में शिकायत दर्र्ज करा दी कि उसके पति मनोज का किसी अन्य महिला से अवैध सम्बंध है जिस कारण वह मीरा को नजरअंदाज कर रहा है। जब पुलिस ने मनोज से बात की तो मनोज ने कहा कि उसे मीरा पसन्द नहीं है और वह मीरा के साथ नहीं रहना चाहता है। पुलिस के सामने समस्या है कि वह मामले में वह मनोज को गिरफ्तार भी नहीं कर सकती क्योंकि मनोज के खिलाफ किसी प्रकार आपराधिक मामला नहीं बनता। पुलिस अब प्रयास कर रही है कि दोनों के बीच किसी प्रकार समझौता करा दिया लेकिन मनोज इस बात को मानने को तैयार नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications