अद्वभुत खगोलीय घटना- शुक्र ग्रहण शुरू

आपको बता दे कि चुकि यह घटना अमावस्या से एक दिन पहले होगी तो चांद अपने पुरे आकार के बजाए एक बहुत ही पतले आकार में होगा। अंतरिक्ष में होने वाली यह खगोलीय घटना वाकई एक अद्वभुत रूप प्रस्तुत कर सकते है। इस ग्रहण के दौरान चन्द्रमा धिमे धिमे शुक्र को ढकेगा और शुक्र पर प्रकाश की कमी होती जायेगी। और ग्रहण के समाप्त होने के दौरान शुक्र धिमे धिमे चन्द्रमा की छाया से बाहर निकलेगा।
यह घटना आज दोपहर 1 बजकर 3 मीनट पर शुरू होगी और लगभग 2 बजकर 15 मिनट पर समाम्त हो जायेगी। भारत में यह घटना से आसानी से नहीं देखी जा सकेगी क्योकि यह घटना भारत में दोपहर को होगी तो खगोल प्रेमी नंगी आखों से इस नजारे को नहीं देख सकेंगे।
खगोलविदो के अनुसार भारत में यह घटना सबसे पहले दोपहर 1 बजकर 3 मीनट पर गुजरात प्रान्त के कांडला इलाके में दूरबीन के माध्यम से देखी जा सकेगी। लेकिन इसके लिए गुजरात में आसमान का साफ होना आवश्यक है। वही दिल्ली में इस घटना को लगभग 1 बजकर 19 मीनट पर देखा जा सकता है इस समय चन्द्रमा का चमकीला भाग धिमे धिमे शुक्र पर अपनी छाया डालेगा।
दुनिया भर में इस घटना को उन जगहों से देखा जा सकता है जहां पर इस दौरान रात होगा। फिलहाल इस खगोलीय घटना को देखने का उत्साह भारतीयों में ज्यादा होगा लेकिन दोपहर के वजह से इस घटना का नजारा सभी लोग नहीं ले सकेंगे। भविष्य में यह शुक्र पर और पृथ्वी के मध्य चन्द्रतमा के आने की घटना 26 फरवरी को सन 2014 मे देखने को मिल सकमी है।
;











Click it and Unblock the Notifications