नेकदिल इंसान हैं नीतीश कुमार देश की जड़ को पहचानते हैं : अन्ना हजारे

नीतीश कुमार से मिलने के बाद गांधीवादी विचारधारा वाले अन्ना हजारे ने कहा कि नीतीश कुमार एक नेकदिल इंसान है और उन्हें देश की जड़े पता हैं कि कहां है। जबकि नीतीश कुमार ने कहा है कि उन्होंने लोकपाल बिल के बारे में पड़ा जो कि अन्ना और अन्ना की टीम ने तैयार किया है अगर ये अमल होता है तो वाकई में देश से भ्रष्टाचार का दीमक मिट जायेगा। वो इस बारे में प्रणब मुखर्जी से खत के जरिये बात करेगें। अन्ना की टीम आज सीपीआई के जनरल सेक्रट्ररी से भी मिली।
गौरतलब है कि अन्ना हजारे आज सोनिया गांधी से मुलाकात करने वाले थे लेकिन उन्हें समय नहीं मिला है उम्मीद जताई जा रही है कि वो 2 जूलाई को सोनिया से मिलेगें। आपको बता दें कि अबसे पहले अन्ना हजारे और सोनिया गांधी के बीच में केवल पत्राचार के जरिये संवाद हुए है। लेकिन ये पहली बार हो रहा है कि सोनिया और अन्ना हजारे की साक्षात मुलाकात की बात हो रही है।
इसके पीछे अन्ना हजारे का कहना है कि वो सोनिया गांधी से मिलकर जानना चाहते हैं कि आखिकार सोनिया गांधी की खुद लोकपाल बिल के बारे में क्या राय है। क्या वो भी वैसा ही सोचती है जैसा कि उनके सारे सिपाही यानी की सरकार सोचती है। खैर आज तो सोनिया और अन्ना नही मिल रहे है।












Click it and Unblock the Notifications