'फेसबुक' की तरफ यूजर्स के दिलों पर राज कर सकेगा 'गूगल प्लस'!

गगूल इंजीनियरिंग के उपाध्यक्ष विक गुंदोतरा ने कहा है कि सर्वे से यह पता चला कि लोग काफी जीवंत तरीके से सोशल नेटवर्किंग से जुड़ते हैं मगर अभी जो ऑनलाइन साधन उपलब्ध हैं उनमें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इनके जरिए छोटे समूहों के बीच चुनिंदा सूचनाएं साझा करने में मुश्किल होती है। वर्तमान सोशल नेटवर्किग साइट्स बारीकियों की इजाजत नहीं देतीं। लोग ऐसी बारीकियां चाहते हैं क्योंकि इंटरनेट के जरिए संपर्क कायम करने वाले इसके जरिए अपने तमाम मित्रों से संपर्क में रहते हैं।
इन बातों को अगर उदाहरण के तौर पर लें तो फेसबुक इस्तमाल करने वाले लोग अपनी स्थिति अपडेट को अपने मित्रों के छोटे समूह तक ही सीमित रखना चाहते हैं ताकि उनके सहकर्मी उनके प्रोफाइल में लगी पार्टी फोटो न देख सकें या उनके मां-बाप को उन फोटोज पर आए कमेंट्स न पता चल जाएं। लेकिन गूगल प्लस से लोगों की जानकारी उनके दोस्तों, सहकर्मियों और करीबियों को भी पता लग सकेगी।
क्या हैं गूगल+
अब गूगल+ की इतनी बात हो गई तो आपके मन में यह जानने की काफी इच्छा हो रही होगी कि आखिर गूगल+ है क्या? इस बात की अधिक जानकारी तो नहीं प्रेसित की गई है मगर आपको इतना बताते चलें कि कंपनी की इस नई सेवा का पूरा खाका पांच प्रमुख फीचर्स के आधार पर तैयार किया गया है। इनमें भी सबसे प्रमुख है सर्कल्स। इसके अलावा स्पार्क्स, हैंग ऑउट, हडल और इंस्टेंट अपलोड अन्य सुविधाएं हैं।
अब देखना यह है कि दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन सर्च इंजन गूगल की तरफ से लांच की गई सोशल नेटवर्क साइट पहले से लोगों के दिलों में छा चुकी फेसबुक को किस कदर टक्कर देने में कामयाब होता है।












Click it and Unblock the Notifications