दिल्‍ली: सरोजनी नगर में मिला संदिग्ध रिमोट, हड़कंप

Delhi: Remote found in Sarojini Nagar, stirred
नई दिल्ली । दिल्ली के सरोजनी नगर मार्केट में हुए विस्फोट को लोग अभी ठीक से भूले भी नहीं हैं कि आज वहां एक संदिग्ध रिमोट मिलने से सनसनी फैल गई। रिमोट मिलने से पूरे मार्केट मे अफरातफरी का माहौल है।

सूत्रों ने बताया कि किसी ने पुलिस को फोन पर सूचना दी कि सरोजनी नगर मार्केट में एक संदिग्ध रिमोट देखा जा रहा है। उसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तो देखा कि एक खंभे के ऊपर रिमोट रखा हुआ है। पुलिस ने रिमोट को अपने कब्जे में ले लिया है औऱ उसकी पड़ताल कर रही है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि है रिमोट किस चीज का है। क्या इसका इस्तेमाल बम को उड़ाने के लिए किया जाना था। पुलिस महकमे के अधिकारी भी इस बाबत अभी कुछ बताने से कतरा रहे हैं।

मालूम हो कि यह वही सरोजनी नगर मार्केट है जहां पर दीपावली से दो दिन पहले 29 अक्टूबर 2005 को विस्फोट हुए थे। जिसमें कई लोगों की जान गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। इसमें लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य तारिक अहमद डार सहित पांच को आरोपी बनाया गया था। इस मामले में तीस हजारी कोर्ट में अभियोजन पक्ष की गवाही चल रही है।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+