दिल्‍ली: युवती से छेड़छाड़ करने वाले को जेल भेजा

A roadside Romeo, who was arrested for using obscene language and making indecent gestures towards two plain-clothed police women
नई दिल्ली। दक्षिण जिले के मालवीय नगर इलाके में मंगलवार देर रात दो युवकों ने अकेली घर जा रही युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी। साहस कर युवती ने शोर मचा दिया, जिससे राहगीर रुकने लगे। यह देख दोनों भागने लगे, लेकिन लोगों ने एक को पकड़ लिया और जमकर धुना। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों युवकों को के खिलाफ छेड़खानी करने व चेन लूटने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया, उसके बाद तिहाड़ जेल भेज दिया।

युवती राखी (बदला हुआ नाम) मालवीय नगर में रहती है। आरोपी दिलबाग व विजय भी मालवीय नगर में रहने वाले हैं। युवती के अनुसार दोनों ने सुनसान जगह पर उससे छेड़खानी की और उसके गले से सोने की चेन भी तोड़ ली। इसी दौरान कार सवार लोगों ने युवती का शोर सुनकर दिलबाग को दबोच लिया। उसके बाद उन दोनों की धुनाई कर लगों ने पुलिस को सौंप दिया जहां पुलिस ने मामला दर्ज पर उन दोनों को कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने उन दोनों को जेल भेज दिया। सूत्रों ने बताया कि युवक और युवती दोनों एक ही मुहल्ले के रहने वाले हैं। इन दोनों युवकों की नजर युवती पर काफी दिनों से थी। बताया जा रहा है कि युवक इस युवती का कई बार पीछा कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+