फर्जी एडमिशन मामले में 2 डीयू कर्मचारी गिरफ्तार
दिल्ली।
डीयू कॉलेजों में फर्जी जातिप्रमाण पत्र की मदद से दाखिला दिलाने के मामले में पुलिस ने डीयू के 2 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। ये कर्मचारी एससी-एसटी सेल के हैं। इस फर्जीवाड़े का मास्टर माइंड हिमांशु पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। पुलिस ने उससे की गई पूछताछ के आधार पर इन लोगों को गिरफ्तार किया है। id="toptextpromo">डीयू
में फर्जी एडमिशन के 25 मामले सामने आए थे। ज्यादा कटऑफ लिस्ट रहने की वजह से स्टूडेंट्स ने एडमिशन लेने के लिए फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाए थे। इनमें ओबीसी, एससी व एसटी के सर्टिफिकेट शामिल थे। इस मामले में 3 गिरफ्तारियां पहले भी हो चुकी हैं। गिरफ्तार आरोपियों का कहना है कि वे 2008 से डीयू में फर्जी सर्टिफिकेट के सहारे दाखिले कराते रहें। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>डीयू
में फर्जी वाले दाखिलों का पता लगाने के लिए दिल्ली पुलिस ने एक टीम का गठन भी किया है जो इस मामले में जांच कर रही है। इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। फर्जी एडमिशन के अभी और भी मामले सामने आ सकते हैं। पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले में जांच चल रही है।











Click it and Unblock the Notifications