रेव पार्टी: मुंबई पुलिस ने कहा हां विनोद खन्ना का बेटा था

Rave Party: Mumbai Police confirm Vinod Khanna's Son was among detained
मुंबई। मुंबई पुलिस ने यह साफ किया है कि 27 जून को मुंबई के कर्जत इलाके में रेव पार्टी में पकड़े गए 350 लड़के-लड़कियों में विनोद खन्‍ना का बेटा साक्षी खन्‍ना भी शामिल था। विनोद खन्‍ना के 20 वर्षीय बेटे साक्षी खन्‍ना को पुलिस ने रेव पार्टी में खुलेआम शराब पीते हुए पकड़ा था। पार्टी में पकड़े गए लोगों ने कोई नशीला पदार्थ तो नहीं था इसकी जांच के लिए इनके खून और यूरीन के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

लंदन से हाल ही में अपनी पढ़ाई पूरी करने वाले साक्षी खन्‍ना विनोद खन्‍ना की दूसरी पत्‍नी कविता खन्‍ना के बेटे हैं। वे रामायण में भरत के बचपन का रोल भी कर चुके हैं। विनोद खन्‍ना ने उन्‍हें बॉलीवुड में उतारने का भी तैयारी कर ली थी। रेव पार्टी के दौरान पुलिस उन्‍हें गिरफ्तार कर ले गई थी और मेडिकल के बाद उन्‍हें रि‍हा कर दिया गया था।

पुलिस का कहना है जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही इस बात का पता चल पाएगा कि क्‍या इन पार्टियों में नशीले पदार्थों की भी सप्‍लाई की जाती है। रेव पार्टी में पुलिस ने नार्कोटिक्स इंस्पेक्टर को भी गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार हुए ज्‍यादातर युवक-युवतियां मुंबई और पुणे के रहने वाले हैं।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+